प्रदेशवासियों को शिवरात्रि की बधाई दी

243

शिमला,18 फरवरी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व राज्य में मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस पर्व का प्रदेश के लोगों के लिए विशेष महत्व है। लोग इस अवसर पर भगवान शिव की पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना करते हैं। इस पर्व के माध्यम से परस्पर सौहार्द को भी बढ़ावा मिलता है।

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर शुभकामना दी हैं।
राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों की देवी-देवताओं के प्रति अगाध श्रद्धा है। महाशिवरात्रि के अवसर पर लोग भगवान शिव को स्मरण करते हुए इस पर्व को हर्षोल्लास से मनाते हैं। उन्होंने इस शुभ अवसर पर प्रदेश के लोगों के सुख एवं समृद्धि की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here