नोएडा में लोहड़ी महोत्सव कल

237

नोएडा, 7 जनवरी। नोएडा में रविवार को लोहड़ी महोत्सव-2023 का आयोजन किया जाएगा। आयोजन सेक्टर 71 स्थित शिव शक्ति सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ मंदिर में होगा।मंदिर समिति ने बताया कि आयोजन सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक होगा। इसमें बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

उन्होंने बताया कि इसके लिए केवल पहली 15 प्रविष्टियां ही स्वीकार की जाएंगी। इच्छुक माता पिता अपने बच्चों का विवरण नाम, आयु, नृत्य/कविता/भाषण और अवधि के साथ इन नबरों पर 9350170117/8429020702 व्हाट्सएप करें।

उन्होंने बताया कि बच्चों के कार्यक्रम के बाद खिचड़ी प्रसाद का वितरण भी होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here