डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का जबरदस्त विरोध प्रदर्शन

959

नई दिल्ली, 11 जून। अशोक विहार वार्ड ब्लॉक कांग्रेस ने आज वजीरपुर विधानसभा क्षेत्र के आरजी कॉम्प्लेक्स हथौड़ा राम पार्क के सामने स्थित पेट्रोल पंप केशवपुरम में बढ़ती डीजल और पेट्रोल की कीमतों के खिलापफ में जबरदस्त प्रदर्शन किया।

पूर्व विधायक हरि शंकर गुप्ता, जिला अध्यक्ष हरि किशन जिंदल, अशोक विहार ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष जोगिंदर खारी, दीपक खुल्बे, पंकज शर्मा, अनिल खारी, विनोद छाबड़ा, अश्विनी जैन, नरेंद्र, आरएस चावला और चंदर अरोरा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन में भाग लिया।

पूर्व विधायक हरि शंकर गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा आज देशवासी भुगत रहे हैं। केंद्र सरकार किसी की सलाह नहीं मानती है। केंद्र सरकार चंद अधिकारियों के हाथों में खेल रही है। केंद्र सरकार विशेषज्ञों की भी नहीं सुनती। ये सरकार केवल और केवल चुनाव की सरकार है। इसे देश की जनता की समस्याओं से कुछ लेना-देना नहीं।

वहीं, दीपक खुल्बे ने कहा कि आज जो डीजल और पेट्रोल की कीमतें बढ़ती जा रही है ये मोदी सरकार की गलत नीतियों का ही नतीजा है। खुल्बे ने कहा कि डीजल-पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी से सभी चीजों पर असर पड़ता है।

खुल्बे ने कहा कि जिससे खाने का तेल, दालें आदि सभी जरूरत का सामान महंगा हो गया है। इसका सीधा असर मध्यम वर्ग और निम्न वर्ग पर पड़ रहा है। इसने लोगो को आर्थिक व मानसिक रूप से कमजोर कर दिया है। खुल्बे ने कहा कि केंद्र तुरंत प्रभाव से जनहित में डीजल और पेट्रोल की कीमतों में राहत दे।


पंकज शर्मा ने कहा कि अगर केंद्र सरकार इनकी कीमतों में कमी नहीं लाएगी तो कांग्रेस कार्यकर्ता इसी तरह जगह-जगह अपना विरोध दर्ज कराएंगे, ताकि इस सोती हुई सरकार को जगाया जा सके।

महंगाई से जनता को राहत नहीं दी तो उग्र आंदोलन करेगी कांग्रेस

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here