पटना, 18 अगस्त। राष्ट्रीय मोर्चा के संयोजक एवं अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने आज कहा कि अफगानिस्तान पर तालिबान के फिर से कब्जे को देखते हुए अब समय आ गया है देश में इजरायल की तर्ज पर वंदे मारतम सेना का गठन किया जाए। उन्होंने कहा कि देश में जो भी तालिबान समर्थक हैं उनके खिलाफ कडी कानूनी कार्रवाई भी की जाए।
संजीव कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मांग कि देश के बढ़ते बाहरी और आंतरिक खतरे को देखते हुए इजराइल की तर्ज पर राष्ट्रवादी समुदाय के नौजवानों को लेकर वंदे मातरम सेना का गठन किया जाए। इसमें राष्ट्रवाद और संप्रभुता के अपना सबकुछ न्यौछावर कर देेने वाले समाज के 30 करोड़ से नौजवानों को जोड़ा जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो वामपंथी और सेकुलर गिरोह तालिबान समर्थकों के साथ देश को अस्थिर करने की साजिशें रचेगा। देश को अक्षुण्ण रखने के लिए आज वंदे मारतम सेना ही एकमात्र विकल्प है। देशहित में मोदी, शाह और राजनाथ को इस पर विचार करना चाहिए।