महायुद्ध का बिगुल! पुतिन ने दिए सैन्य अभियान के आदेश, धमाकों से गूंज रहा यूकेन

913
file photo source: social media

मॉस्को/कीव, 24 फरवरी। रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने आज यूकेन में सैन्य अभियान की घोषणा की। जिसके बाद पूरा विश्व भीषण महायुद्ध की ओर जाता दिखाई दे रहा है। इस बीच, यूक्रेन का दक्षिण पूर्वी शहर में लगातार धमाकों की आवाज से गूंज रहा है। यूकेन ने पूरे देश में आपातकाल की घोषणा की है। यूक्रेन के कई एयरपोर्टों को रूसी साइबर हमले के खतरे के चलते बंद कर दिया गया है। यूक्रेन ने संयुक्त राष्ट्र से रूसी हमले के खतरे को देखते हुए आपात बैठक बुलाने की अपील की है। पूरी दुनिया की नजरें इस वक्त रूस और यूक्रेन पर हैं।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने शांति के लिए पुतिन से बातचीत का एक विफल प्रयास किया था। उन्होंने बताया कि दो लाख रूसी सैनिक फिलहाल सीमा पर तैनात हैं और मॉस्को यूरोप में एक भीषण युद्ध शुरू कर सकता है। दूसरी ओर पुतिन ने एक दिन पहले कहा था कि वह राजनयिक समाधान के लिए तैयार हैं, लेकिन रूस के हितों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
इस बीच, यूक्रेन की मांग के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक फिलहाल चल रही है। जिसमें संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने पुतिन से एक व्यक्तिगत अनुरोध करते हुए कहा कि वे अपनी सेना को यूक्रेन में घुसने से रोकें। इस बीच, पुतिन कुछ देर पहले ही पूर्वी यूक्रेन के डोनबास इलाके में सैन्य अभियान का आदेश दे चुके हैं।

न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार पुतिन ने यूक्रेन में रूस की कार्रवाई में दखल देने वालों से बदला लेने की कसम खाई है। उन्होंने पूर्वी यूक्रेन के डोनबास इलाके में सैन्य कार्रवाई का आदेश दे दिया है। पुतिन ने यूक्रेनी सेना से कहा है कि वे अपने हथियार डाल दें।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी टीवी भाषण में पूर्वी यूक्रेन के डोनबास इलाके में एक स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन के आदेश दे दिए हैं।
उधर, यूक्रेन के बंदरगाह शहर मारियुपोल धमाकों से गूंज उठा है। आशंका जताई जा रही है कि देश में गोलाबारी हो रही है। दक्षिण पूर्वी यूक्रेन में स्थित शहर के निवासियों ने आज सुबह 3.30 बजे रूसी सीमा से 30 मील दूर विस्फोटों की आवाज सुनी।