‘आप’ ही कर सकती है क्षेत्र की समस्याओं का समाधानः मनमीत

1115

नई दिल्ली, 9 फरवरी। आम आदमी पार्टी की युवा महिला नेता मनमीत कौर सेठी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ही क्षेत्र की समस्याओं का समाधान कर सकती है। नगर निगम में भाजपा के 15 साल के कुशासन से परेशान आमजन को अब आम आदमी पार्टी में ही उम्मीद की किरण नजर आ रही है।

शहीद भगत सिंह देहदान समिति की संस्थापक और आप की युवा नेता मनमीत कौर सेठी आज केशवपुरम में जनसंपर्क अभियान के दौरान यहां के निवासियों से रू-ब-रू हुईं। उन्होंने लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में जाना और आम आदमी पार्टी के नगर निगम में आने पर उन समस्याओं के हल का आश्वासन दिया।

मनमीत ने कहा कि निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार से आम जन परेशान है। जिस वजह से क्षेत्रवासियों को आए दिन किसी ना किसी समस्या का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता भाजपा और कांग्रेस के शासन को देख चुकी है और इस बार आम आदमी पार्टी की तरफ काफी आशा भरी नजरों से देख रही है।


मनमीत ने कहा कि जनसंपर्क के दौरान क्षेत्रवासियों का आम आदमी पार्टी के प्रति उत्साह देखते ही बन रहा था।

मधुर भजनों में लीन हुए श्रद्धालु

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here