लंबे इंतजार के बाद वार्ड 10 में नागरिक सुविधा केंद्र स्थापित करने की पूरी हुई मांग

671

गुरुग्राम, 18 जुलाई। नगर निगम के पूर्व पार्षद मंगत राम बागड़ी और पार्षद शीतल बागड़ी ने वार्ड 10 के साथ शहर के सभी वार्डों में नागरिक सुविधा केंद्र (सीएफसी) संचालित करने की प्रक्रिया शुरू करने पर खुशी व्यक्त करते हुए इसके लिए प्रदेश सरकार और नगर निगम आयुक्त मुकेश कुमार आहूजा को धन्यवाद दिया है।
शीतल बागड़ी ने कहा कि वार्ड 10 में सीएफसी के संचालन की मांग लंबे समय से की जा रही है। इस संबंध में नगर निगम आयुक्त मुकेश कुमार आहूजा को मांग पत्र सौंपने के साथ इस मांग को निगम सदन की पिछली बैठक में उठाए जाने के बाद निगमायुक्त ने सभी वार्डों में सीएफसी स्थापित करने का आदेश दिया है। इसके संचालन के बाद नागरिकों को काफी सुविधा प्राप्त होगी। लोगों को प्रॉपर्टी टैक्स, विकास शुल्क और सीवर और पानी का बिल जमा करने के साथ अन्य कार्यों के लिए नगर निगम के सिविल अस्पताल के समीप स्थित निगम कार्यालय एवं सेक्टर-34 स्थित निगम मुख्यालय में संचालित सीएफसी सेंटर पर जाना पड़ता था। इससे लोगों को किराए के रूप में आर्थिक नुकसान का सामना करने के साथ अपना बहुमूल्य समय भी बर्बाद करना पड़ता था, लेकिन अब वार्ड में ही सीएफसी संचालित हो जाने पर इन तमाम समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।
बागड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में प्रदेश का विकास करने के साथ आम जनता की सुविधाओं के लिए समर्पित होकर काम किया जा रहा है और इसका लाभ भी लोगों को प्राप्त हो रहा है। बागड़ी ने कहा कि हम वार्ड 10 के नागरिकों के हर समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पित हैं। हमेशा प्रयास रहेगा कि वार्ड की जनता को किसी तरह की परेशानी ना हो।

मानसून सत्र में तीनों काले कृषि कानूनों को रद्द करे केंद्र

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here