मुख्यमंत्री ने चिड़गांव हादसे पर शोक व्यक्त किया

160

शिमला, 21 जुलाई। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कल रात शिमला जिले के चिड़गांव क्षेत्र में खाबल गांव के पास हुई एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में दो अन्य लोग घायल हो गए।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here