बिलासपुर के विशाल ठाकुर ने उत्‍तराखंड न्‍यायिक सेवा परीक्षा में हासिल किया प्रथम स्‍थान

51

बिलासपुर के विशाल ठाकुर ने उत्‍तराखंड न्‍यायिक सेवा परीक्षा में हासिल किया प्रथम स्‍थान

बिलासपुर, 7 मई। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के निवासी विशाल ठाकुर ने उत्तराखंड न्यायिक सेवा 2022-23 में पहला स्‍थान हासिल किया है। उनका चयन सिविल जज एवं ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के पद पर हुआ है। पिछले वर्ष उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा भी विशाल ठाकुर का चयन हुआ था। वर्तमान में वे सिविल जज के पद पर तैनात हैं।

बिलासपुर की सदर तहसील के गांव कल्लर के निवासी विशाल ठाकुर की इस उपलब्‍धि पर उनके घर में खुशी का माहौल है। उनके पिता नंदलाल ठाकुर दुकानदार हैं, जबकि माता बिंद्रा ठाकुर गृहिणी हैं। उनके छोटे भाई विकास ठाकुर भी जज के पद पर कार्यरत हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विशाल ठाकुर ने अपनी पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से एलएलबी और एलएलएम की पढ़ाई की है। इनकी स्कूली पढ़ाई मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं में हुई है। विशाल ठाकुर के छोटे भाई विकास ठाकुर हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा में बतौर सिविल जज तैनात हैं। उन्‍होंने भी इससे पहले मध्यप्रदेश न्‍यायीक सेवा परीक्षा पास करके वहां जज के तौर पर काम किया था।

विशाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवारजनों को दिया है। विशाल ने कहा कि यह उनके माता-पिता के संघर्ष का ही परिणाम है कि आज उनके दोनों बेटे जज हैं। इसके अलावा विशाल ने पंजाब यूनिवर्सिटी के LLM प्रवेश परीक्षा में देश भर में चौथा स्थान व नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली के AILET 2021 की LLM की प्रवेश परीक्षा में भी देश भर में दूसरा स्थान हासिल किया था। विशाल का कहना है कि यदि ठान लिया जाए और यदि अपनी पूरी मेहनत की जाए तो कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here