पहली बार कुल्लू कार्निवाल का आगाज

760

कुल्लू/शिमला, 21 मार्च। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सांय कुल्लू के रथ मैदान में आयोजित कुल्लू कार्निवाल का शुभारंभ किया। इस कार्निवाल का आयोजन पहली बार किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कार्निवाल के आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि इससे मनोरंजन के साधन के साथ-साथ व्यापार, संस्कृति के प्रसार और संरक्षण एवं पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि कोविड के दौर के बाद ऐसा आयोजन लोगों के लिए उत्साहवर्धक है।
इस अवसर पर शिक्षा, भाषा कला एवं संस्कृति मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा कार्निवाल के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर आनी के विधायक किशोरी लाल, विधायक बंजार सुरेन्द्र शौरी, उपायुक्त आशुतोष गर्ग, पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

75 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, शिल्प मेले का शुभारंभ

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here