पटेल ने राज्यपाल से भेंट की

408

शिमला, 3 मार्च। हिमाचल प्रदेश के केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जल शक्ति राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने अपनी धर्मपत्नी पुष्पलता सिंह पटेल और बेटी प्रतिज्ञा सिंह पटेल के साथ आज राजभवन में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर से भेंट की।
इस शिष्टाचार भेंट के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्रों तक पेयजल की सुविधा उपलब्ध करवा दी गई है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में वह राज्य में विभाग द्वारा की गई व्यवस्थाओं से संतुष्ट हैं। उन्होंने राज्यपाल से प्राकृतिक खेती के बारे में भी चर्चा की।
प्रह्लाद सिंह पटेल ने राजभवन परिसर का भी दौरा किया और इस ऐतिहासिक और विरासत भवन की सराहना की। इस अवसर पर राज्यपाल ने केंद्रीय राज्य मंत्री को हिमाचली टोपी और शॉल भेंट कर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव विवेक भाटिया भी उपस्थित थे।

मिट्टी निकालने गई तीन महिलाएं पहाड़ी दरकने से दबी, क्षेत्र में मातम

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here