आज भी सैकड़ों ने ली आप की सदस्यता

406

शिमला, 23 मार्च। आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आज भी सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी ने उनको पार्टी की सदस्यता दिलाई।
आप के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने बताया कि आज मीडिया जगत से फोटोग्राफर प्रदीप ने भी पार्टी का दामन थामा। इसके अलावा ठियोग क्षेत्र से उपेंद्र शर्मा, राजिंदर शर्मा, विक्की, योगेश कालिया, विवेक (टूटू), सतिंदर कौर (शिमला), दलीप सिंह (रोहड़ू), संजीव, बबलू बरागटा, प्रदीप, दीनदयाल पचाद (सिरमौर) और देवेंद्र कुमार (लोअर खलीनी) भी पार्टी में शामिल हुए।
शर्मा ने कहा कि पार्टी की नीतियों को देखते राज्य के लोगों को रूझान पार्टी की तरफ तेजी से बढ़ा है। लोगों केजरीवाल के दिल्ली मॉडल को राज्य में भी देखना चाहते हैं। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश का कुसुम्पटी के अध्य्क्ष गोपाल वर्मा और संगठन के विस्तारक सतीश भी उपस्थित थे।

आप के सदस्यता अभियान में तेजी, भाजपा पर साधा निशाना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here