ओह त्रिवेंद्र चचा, क्या गजब करते हो जी! चुनाव से डरते हो जी!

441

ऐसी भीष्म प्रतिज्ञा मत लो, चुनाव जरूर लड़ो। आपने तो प्रदेश में जबरदस्त विकास किया है। थोड़ा बहुत नहीं किया तो जरा सा टेसू बहा लो, इमोशनल हो जाओ और कहो, प्रदेश की बेहतरी के लिए भू-कानून बनाया। तीर्थपुरोहितों की लूट-खसोट रोकने देवस्थानम बोर्ड बनाया। गढ़वाल-कुमाऊं की खाई कम करने के लिए गैरसैंण मंडल बनाया।
महिलाओं के सम्मान के लिए उत्तरा पंत को निलंबित किया। घाट की महिलाओं पर लाठीचार्ज करवाया लेकिन उनके सिर का बोझ घस्यारी योजना से कम भी तो करवाया। रोजगार के लिए भांग की खेती और शराब की फैक्ट्रियां लगवाई। नौकरशाहों से भले ही काम नहीं ले पाये, लेकिन अपने सलाहकारों की खूब मौज करवाई, देखना पागल जनता आपको झोली भर-भर कर वोट देगी। आपकी जय हो, आपकी विजय हो। चुनाव जरूर लड़ो चचा।
[वरिष्‍ठ पत्रकार गुणानंद जखमोला की फेसबुक वॉल से साभार]

महान नायकों के लैंसडाउन का गौरव खतरे में

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here