कोरोनाः हृदय व शुगर के मरीज रहें सतर्क

634

पलवल, 29 जून। सिविल सर्जन डॉक्टर ब्रह्मदीप ने बताया कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। इसलिए सभी लोग वैक्सीन जरूर लगवाएं। उन्होंने वैक्सीन लगवाने पहुंचे लोगों से हाल-चाल जाना और उन्हें अपने परिवार जन के साथ वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया।
सिविल सर्जन डॉक्टर ब्रह्मदीप ने बताया कि आज कोरोना दुनिया के लिए बड़ी चुनौती है लेकिन स्वास्थ्य विभाग पलवल कोविड परिस्थितियों को नियंत्रण में रखते हुए अपनी अच्छी सेवाओं के आधार पर लोगों को जागरूक कर रहा है व उनके अंदर आत्मविश्वास जगाने का कार्य कर रहा है। सिविल सर्जन ने बताया कि भारतीय वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। इसलिए वैक्सीन लगवाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग आगे आएं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों में आत्मविश्वास के साथ-साथ कोरोना से लडऩे के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।
डॉक्टर ब्रह्मदीप ने लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए बताया कि इन दिनों पूरा देश कोविड-19 की दूसरी लहर से लड़ रहा है। हमें देश का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते कोविड बिहेवियर, रूल्स अपनाते हुए वैक्सीन के लिए आगे बढऩा चाहिए और ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीनेसन कराने के लिए उन्हें प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने बताया कि कोविड-19 संक्रमण न केवल लोगों को नुकसान पहुंचाता है बल्कि सभी अंगों को भी प्रभावित कर सकता है। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में हृदय रोगियों, शुगर के मरीजों को ज्यादा से ज्यादा सतर्क रहना होगा। तीसरी लहर से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग पलवल द्वारा सभी इंतजाम कर दिए गए है।

क्रिकेटर मुरली कार्तिक ने लगवाई वैक्सीन, दिया ये संदेश…

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here