हिप्र में बनेगी आप की सरकार

708

शिमला, 21 मार्च। आम आदमी पार्टी ने आज कहा कि हिमाचल प्रदेश में उनकी सरकार बनेगी। आप के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए विपक्ष उसको लगातार बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। जिसमें विपक्ष को मुंह की खानी पड़ेगी।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के प्रदेश में चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त करने से पार्टी का मनोबल बढा है। यहां का हर कार्यकर्ता नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं। हम एक नया हिमाचल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे। सभी कार्यकर्ता केजरीवाल की सबको साथ लेकर चलने की नीति का अनुसरण करेंगे। हिमाचल प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस के शासनकाल को देख चुकी है और इन पार्टियों से परेशान है। उसके सामने अब आम आदमी पार्टी एक विकल्प के रूप में सामने आई है। जिसका वह बढ़चढ़कर समर्थन कर रही है।
शर्मा ने कहा कि इसको देखते हुए विरोधी पार्टियों आम आदमी पार्टी को लगातार बदनाम करने की साजिश रच रही हैं। आम आदमी पार्टी के खिलाफ लगातार दुष्प्रचार किया जा रहा है। जिसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है।

मजबूत लोकतंत्र ही देश की प्रगति का मूल मंत्र

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here