पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक बने मिश्र

436

गोरखपुर, 1 जुलाई। पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र ने आज से महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे का प्रभार ग्रहण कर लिया है।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि अशोक कुमार मिश्र ने 1983 के स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिस के माध्यम से भारतीय रेल यांत्रिक इंजीनियरिंग सेवा में प्रवेश किया था। उनकी प्रथम नियुक्ति सहायक कारखाना प्रबंधक (रिपेयर), दाहोद/पश्चिम रेलवे के पद पर हुई। उन्होंने पश्चिम रेलवे, आर.डी.एस.ओ., उत्तर रेलवे पर विभिन्न उत्तरदायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। इसके पश्चात् मिश्र ने उत्तर मध्य रेलवे पर मुख्य चल स्टाक इंजीनियर, अपर मंडल रेल प्रबंधक/प्रयागराज, मुख्य मोटिव पावर इंजीनियर/डीजल एवं मंडल रेल प्रबंधक/झांसी एवं पूर्व मध्य रेलवे में प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर के उत्तरदायित्वों का निर्वहन कुशलतापूर्वक किया।
मिश्र ने इंस्टीट्यूट ऑफ मेकेनिकल इंजीनियर्स, यू.के. से ए.एम.आई. (यांत्रिक) ई. की डिग्री तथा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स, कोलकाता से ए.एम.आई.ई. (यांत्रिक), इंजीनियरिंग काउंसिल, यू.के. से प्रोडक्शन इंजीनियरिंग, इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स, कोलकाता से ए.एम.आई.ई. (मेट) और इग्नू से एम.बी.ए. की उपाधि प्राप्त की।
मिश्र को उत्तर मध्य रेलवे में अपर मंडल रेल प्रबन्धक/प्रयागराज के पद पर कार्य करते हुए रेलमंत्री राजभाषा अवार्ड प्राप्त हुआ। मंडल रेल प्रबंधक/झांसी के पद पर रहते हुए मिश्र ने झांसी में चौथी लाइन का सर्वे आरंभ कराया और झांसी स्टेशन डेवलपमेंट सहित अनेक उल्लेखनीय कार्य किए।
मिश्र को रेल प्रबंधन एवं प्रशासन का गहन अनुभव प्राप्त है तथा आप अधिकारियों एवं कर्मचारियों में समान रूप से लोकप्रिय हैं।

मथुरा से कासगंज तक विशेष रेलगाड़ी 8 से

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here