पदयात्रा में लोगों ने दिया आप को समर्थन का वादा

418

पदयात्रा में लोगों ने दिया आप को समर्थन का वादा
नई दिल्ली, 18 नवंबर। केशवपुरम में आज आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार विकास गोयल के समर्थन में पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा के दौरान विकास गोयल की पत्नी सीमा गोयल को लोगों ने आप को समर्थन देने का वादा किया।
वार्ड नंबर 64 के उम्मीदवार विकास गोयल के समर्थन के लिए सी-3 सिंह सभा गुरुद्वारे से शुक्रवार बाजार में पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान अपने समर्थकों के साथ सीमा गोयल आमजन से मिली और अरविंद केजरीवाल सरकार के जनविकास कार्यों के बारे में बताया। सीमा ने लोगों से कहा कि आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी की जीत के बाद क्षेत्र में रूके हुए सभी विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी और गंदगी व पार्किंग की समस्या को दूर किया जाएगा।

पदयात्रा के दौरान सीमा गोयल का लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। बुजुर्ग महिलाओं ने उन्हें आत्मयीता से गले लगाया और अपना आशीर्वाद दिया। पदयात्रा में युवावर्ग भी बड़ी संख्या में शामिल हुआ। सीमा गोयल के साथ बड़ी संख्या में महिला शक्ति भी मौजूद थी।

पदयात्रा के बाद सीमा गोयल ने सी4-सी7 स्थित निर्मल पीपलवाला मंदिर में मत्था टेक कर अपने पति विकास गोयल की विजय की कामना की। पदयात्रा में जिला चांदनी चौक से आम आदमी पार्टी अध्यक्ष ईश अरोड़ा अपने परिवार के साथ और वजीरपुर विधानसभा से आम आदमी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष दिनेश सिंह (मास्टर जी) भी शामिल हुए और विकास गोयल के लिए वोट मांगा। विकास गोयल के बेटे तनिष्क गोयल ने युवाओं से नगर निगम में बदलाव के लिए आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील की।

समर्थकों का उत्साह देख विकास बोले, आप के आगे कोई चुनौती नहीं

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here