महाशिवरात्रि: भोले की खोज में निकला ‘अनुज’, भक्तों में…

610

धर्मशाला, 7 मार्च। भोले की खोज में अनुज शर्मा हिमालय की दुर्गम चोटियों पर पहुंच गया है। वह बाबा में समाने के लिए बेकरार है। जिसके लिए वह दर-दर भटक रहा है और भोले से मिलने की गुजारिश कर रहा है।
इंडियन आइडल 2 के प्रथम रनर अप अनुज शर्मा ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भोले पर एक भजन जारी किया। ‘तुझमें समाऊँ बाबा जी’ में अनुज की मधुर आवाज कानों में मिश्री सी घोलती हुई प्रतीत होती है। इसका एक-एक स्वर भक्तों को शिवमय बना देता है। इस सुंदर भजन को खुद अनुज ने लिखा है। इसको
संगीत स्वार मिस्री ने दिया है। वीडियो और संपादन सनी चंदेल (आत्म निरवता) का है। कलर ग्रेडिंग नितेश धीमान ने की है। मधुर बांसुरी वादन बलदेव ने किया है। कमल नेहरिया व रंजना सकलानी ने विशेष सहयोग किया है। इस एलबम का डिजिटल वितरण स्मार्टविक मीडिया ने किया है। कल जारी हुए इस भजन को अब तक हजारों भक्त देख चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here