बिलासपुर, 8 मार्च। बिलासपुर के उपायुक्त पंकज राय ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रही हैं। उन्होेंने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है।
पीजी कालेज बिलासपुर में बिटिया फाउडेशन की ओर से आयोजित समारोह में मुख्यतिथि पंकज राय ने कहा कि आज पूरे विश्व और देश में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में सफलतापूर्वक काम कर नई उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। उन्होेंने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चला रही है। वहीं बेटी पढाओ बेटी बचाओ, शगुन योजना सहित अन्य योजनाएं भी चलाई जा रही है, ताकि महिलाओं का उत्थान हो सके। उन्होंने ने कहा कि महिलाओं का सम्मान होना चाहिए।
कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि एएसपी अमित कुमार और बिटिया फांउडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा सांख्यान ने भी संबोधित किया। इस मौके पर उपायुक्त पंकज राय ने विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं, महिला पुलिस कर्मियों, पार्षदों को सम्मानित किया। इससे पहले महिला मंडल सदस्यों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।