पांगी के तहसीलदार रोशन शर्मा को सेवानिवृत्ति पर दी विदाई

457

चंबा, 30 नवंबर। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा मुख्यालय के तहसीलदार रोशन शर्मा मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनकी सेवानिवृत्ति पर तहसील कार्यालय व बजत भवन चंबा में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में उपायुक्त चंबा समेत कई बड़े अधिकारियों ने उनकी दीर्घायु की कामना की।
उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने कहा कि कोई भी व्यक्ति सेवानिवृत्त नहीं होता है। व्यक्ति सरकारी सेवाओं के बाद भी समाज व पारिवारिक सेवाओं में अपना योगदान देता है। उन्होंने बताया कि रोशन शर्मा का पूरा कार्यकाल उत्कृष्ट एवं सराहनीय रहा। इस मौके पर एसडीएम चंबा, नायब तहसीलदार व कई अधिकारी मौजूद थे।
बता दें कि रोशन शर्मा चंबा के पांगी घाटी के रहने वाले है। वे पांगी के मुख्यालय किलाड़ में भी अपनी सेवाएं दे चुके है। पांगी में उनके कार्यकाल में कई विकास कार्य हुए हैं। साथ ही पांगी घाटी में रोशन शर्मा का कार्यकाल उत्कृष्ट एवं सराहनीय रहा। तहसीलदार रोशन शर्मा का विदाई समारोह तहसील कार्यालय समेत कई जगहों पर आयोजित किया गया। शर्मा चंबा मुख्यालय में काफी सालों से तहसीलदार पद पर रहते हुए सराहनीय सेवाएं देने के लिए जाने जाते थे। जिसके चलते समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, सरकारी महकमो में लगे कार्मिको सहित आमजन भी विदाई देने पहुंचे।
(साभारः वीरू राणा)

अतिरिक्त निदेशक हीरा मणी वर्मा सेवानिवृत्त

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here