मेट्रो पिलर पर बनाए गए टोक्यो पैरा ओलंपिक खिलाडि़यों के चित्र

708

नई दिल्ली, 3 दिसंबर। केशपुरम में मेट्रो पिलरों में टोक्यो पैरा ओलंपिक में देश का नाम रोशन करने वाले खिलाडि़यों के चित्र बनाए गए। इन चित्रों का लोकार्पण उत्तरी दिल्ली नगर निगम के चेयरमैन योगेश वर्मा की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान देश का नाम रोशन करने वाले खिलाडि़यों के गुरुओं को भी सम्मानित किया गया। समारोह में आदेश गुप्ता, सरदार राजा इकबाल सिंह, छैल बिहारी गोस्वामी, रोहन जेठली, जोगी राम जैन, कुलदीप वत्स, सिद्धार्थ वर्मा, सुरजीत ठाकुर, भाजपा केशवपुरम जिला अध्यक्ष राजकुमार भाटिया, भाजपा अशोक विहार मंडल अध्यक्ष अरविंद लाकड़ा, शशि इसर, संदीप चौटाला, सुनील मल्होत्रा, संजीव धूरिया, सुरेंदर खन्ना, दीपक शर्मा, आशा गोलानी, आरडब्ल्यूए के सदस्य और भाजपा के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौान मुख्य अतिथि और खिलाडि़यों को फूलों का गुलदस्ता, फूल माला और शॉल पहना कर सम्मानित किया।

केशवपुरम की युवतियों-महिलाओं में जागा सुरक्षा का भाव, पुलिस ने बांटे प्रमाणपत्र

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here