नई दिल्ली, 4 अगस्त। एक बार फिर से प्रिया अपनी मधुर आवाज से हिमाचालियों के दिलों पर राज करने आ गई है। मेरी चाल बड़ी मस्तानी…. के कर्ण प्रिय धुन के साथ वे ‘कुडी पहाडाँ दी’ में अपनी शोख अदा बिखेरती नजर आएंगी।
हसीन वादियों में प्रिया शक्तावत और जस्सी सिंह की लव कैमस्ट्री देखते ही बनती है। प्रिया के दीवानों का इंतजार अब खत्म होने को हैं और क्योंकि उनकी चहेती अदाकारा और गायिका की एल्बम ‘कुडी पहाडाँ दी’ कल रिलीज होने वाली है।