संजय सिंह-दिग्गी राजा जैसे नेता इस देश में रहने के योग्य नहीं

689

पटना, 15 जून। अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने आज हिंदुओं की आस्था पर लगातार प्रहार करने वाले तथाकथित धर्मनिरपेक्ष दलों पर बरसते हुए कहा कि इनके नेता देश में रहने के योग्य नहीं हैं।
संजीव कुमार ने कहा कि मुसलमानों की तरह यदि हिंदुओं में फतवे जारी करने की प्रथा होती तो आप नेता संजय सिंह, कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह, ममता बनर्जी, शिवानंद तिवारी, विवेक श्रीवास्तव, दीपांकर भट्टाचार्य, मनोज झा, मनीष तिवारी जैसे नेताओं को सनातनी हिंदू धर्म के साथ-साथ देश निकाला भी दे दिया गया होता। इन नेताओं की सत्ता लोलुपता की वजह से आज सवर्णों और हिंदुत्व को बहुत बड़ा नुकसान सहना पड़ रहा है। ये ना केवल भारतीय संस्कृति को खोखला कर हैं, बल्कि देश की अखंडता को भी लगातार तोड़ने का काम रहे हैं।
संजीव कुमार ने कहा कि कांग्रेस, वामपंथी दल, आम आदमी पार्टी, राजद, सपा, बसपा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, डीएमके जैसी राजनीतिक पार्टियां सामूहिक रूप से राम मंदिर निर्माण में बाधा डालने का प्रयास कर रही हैं। ऐसी पार्टियों पर लगाम कसने के लिए जल्द से जल्द देश में हिंदू आयोग का गठन होना चाहिए। सवर्ण मोर्चा केंद्र से राष्ट्रहित में जल्द से जल्द सख्त कानून बनाने की मांग करता है। उन्होंने कहा कि केंद्र के लचीले रूख के कारण देश में भारी आक्रोश पैदा हो रहा है।

इजरायली दूतावास धमाके के संदिग्धों का सीसीटीवी फुटेज सामने आया

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here