देशहित में धर्मनिरपेक्ष शब्द को किया जाए संविधान से बाहर

509

नई दिल्ली, 28 अगस्त। अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कहा कि आज देश में धर्मनिरपेक्ष शब्द की कोई महत्ता नहीं रह गई है। इसलिए देशहित में इस शब्द को संविधान से निकाल देना चाहिए।
संजीव कुमार सिंह ने कहा कि देश को धर्मनिरपेक्ष शब्द की आड़ में लगातार खोखला करने की साजिश चल रही है। इसमें वामपंथी विचारधारा वाली पार्टियों के अलावा कई तथाकथित धर्मनिरेपक्ष दल भी इस साजिश में शामिल हैं। ये लोग देश के राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान तक सम्मान नहीं करते और इसके खिलाफ सड़कों से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ते हैं। इनके चलते आज देश में हिन्दी भाषा अपना दर्जा प्राप्त नहीं कर पाई है। कई न्यूज चैनल और समाचार पत्र भी ऐसे लोगों के प्रभाव में राष्ट्रवादी सोच का मजाक बनाते हैं।
संजीव सिंह ने कहा कि इसलिए अब समय आ गया है, देशहित में धर्मनिरपेक्ष शब्द को संविधान से बाहर कर दिया जाए। तभी देश एक मजबूत राष्ट्र के रूप में विश्व पटल अपनी मजबूत छाप छोड़ पाएगा।

काबुल हमलाः बाइडेन ने कहा- माफ नहीं करेंगे, हम आपका शिकार करेंगे

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here