क्या कहता है आपका दैनिक राशिफल दिनांक 14.10.2021 गुरूवार

नवरात्रि शक्ति साधना विशेषांक:
काल की गति, कर्मों का फल और अपने प्रारब्ध के अनुसार ही अपनी राशिफल को क्रियान्नवित मानें …
– स्वामी श्रेयानन्द (सनातन साधक परिवार ) मो. 9752626564
आइए जानते हैं क्या कहती है काल की गति, जानें दिनांक 14.10.2021 गुरूवार का राशिफल .
ण्ण्ण्ण्णण्ण्ण्ण्णण्ण्ण्ण्णण्ण्ण्ण्ण

मेष: (चू , चे, चो, ला, ली, ले, लो, अ)
नित नई योजना बनने से अच्छा है एक ही योजना पर चरणबद्ध कार्य करें सफलता मिलेगी। सम्पत्ति के मामलें उलझेंगे। मित्रों की मदद से रूके कार्य पूरे होंगे। जीवन साथी से संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। शिवलिंग में जल चढायें।
शुभ अंक- 1 शुभ रंग- हरा

वृषभ: (ई, उ, ए, औ, वा, वी, वे, वो )
व्यापारी वर्ग लेन-देन में सावधानी रखें। रुका हुआ धन वापस लेने के लिए संघर्ष करना पडेगा। दुर्घटना का योग है वाहन सावधानी से चलायें। व्यापारिक यात्रा संभव है। आज पीली वस्तुओं का दान करें।
शुभ अंक- 2 शुभ रंग- नीला

मिथुन: (क,की, कु, घ, ड, छ,के, को, ह )
विवाद आदि से नुकसान संभव है। दूसरों के मामलों में हस्ताक्षेप न करें। धनार्जन सामान्य होगा। भागदौड़ बनी रहेगी। व्यर्थ व्यय न करें। किसी अनिष्ठ की आशंका बनी रहेगी। कपूर की आरती करें।
शुभ अंक-3 शुभ रंग- जामुनी

कर्क: (हि,हे,हा, हा, डी, डे, डू , डो )
अध्यात्म कार्य में मन लगेगा। व्यवसाय से लाभ होगा। शारीरिक थकान बनी रहेगी। परिवार में विवाद हो सकता है वाणी में संयंम रखें। छोटी यात्रा का योग है। रूद्राभिषेक का पाठ करें।
शुभ अंक- 6 शुभ रंग- काला

सिंह: (मा, मी, मे, मू, मो, टो, टी, टू , टे )
भविष्य के लिए निवेश संबंधी योजना बनेगी। सामाजिक क्षेत्र का दायरा बढ़ेगा। नये लाभदायक सौदे हासिल हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। बंगलामुखी माला पाठ करें।
शुभ अंक-8 शुभ रंग- आसमानी

कन्या: (टो, पा,पी, पू , पे, पो, ष, ण, ठ )
जीवन साथी के सहयोग से मन की बेचैनी दूर होगी। कानूनी मामलों को नजर अंदाज न करें। रुका धन मिलेगा प्रयास करें। साझेदार का सहयोग बना रहेगा। मांगलिक योजनाएं बनेंगी। घर में मकडी का जाल हटा दे परेशानी दूर होगी।
शुभ अंक-8 शुभ रंग- मेहरून

तुला: (रा, री, रू, रे, ता, ती, तू , ते )
विवाद को बढ़ावा न दें। दांपत्य जीवन में गलतफहमी को दूर करें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। यात्रा से लाभ मिलेंगे। आमदनी में वृद्धि होगी। धैर्य रखे। शिवलिंग में दूध चढावे।
शुभ अंक- 9 शुभ रंग- पिंक

वृश्चिक: (तो, ना, नी, नू, या, यी, यू )
शत्रु परास्त होंगे। विद्यार्थी वर्ग का मनचाही सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नए अनुबंध होने के योग है। विद्वानों के साथ से लाभ के अवसर मिलेंगे। व्यापार में साझेदार का सहयोग मिलेगा। हलीं मंत्र का जप करें।
शुभ अंक-6 शुभ रंग- सफेद

धनु: (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे )
बेरोजगारों का मनमाफिक रोजगार मिलेगा। यात्रा कष्टकारी रहेगी। अचानक लाभ होगा। धन संबंधी चिंता हो सकती है। कार्य मे विस्तार की योजना बनेगी। पीली वस्तु का दान करें।
शुभ अंक- 8 शुभ रंग- बैगनी

मकर: (भो, जा, जी, जू ,खा, खू , गा, गी )
अनजान व्यक्ति से धोखा हो सकता है। आवास की समस्या का समाधान होगा। स्वास्थ्य पर व्यय होगा। शांत दिमाग से निर्णय लें अन्यथा नुकसान हो सकता है। गाय को रोटी खिलायें।
शुभ अंक-8 शुभ रंग- गुलाबी

कुंभ: (गु,गे, गो, सा, सी, सु, से, सो, दा )
आकस्मिक धनार्जन से मन प्रसन्न रहेगा। मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य की अनदेखी से गंभीर परिणाम का सामना करना पड सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। विरोधी होवी होने का प्रयास करेंगे। देवी पूजा का लाभ मिलेगा।
शुभ अंक- 1 शुभ रंग- आसमानी

मीन: (दी, दे, थ, झ, दे, दो, चा, चि )
दांपत्य जीवन में गलतफहमी आ सकती है। मित्रों के सहयोग से कार्य बनेंगे। व्यवसाय में संघर्ष बना रहेगा। वाणी चातुर्य से आप अपना रूका काम पूरा करवा लेंगे। शुभ समाचार मिलेगा। कोई भी एक पीला वस्त्र धारण करें लाभ होगा।
शुभ अंक-1 शुभ रंग- लाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here