केंद्रीय राज्य मंत्री किरण रिजिजू से की भेंट

851

नई दिल्‍ली/शिमला, 22 जून। उद्योग मंत्री ने आज नई दिल्ली में युवा कार्य एवं खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) किरण रिजिजू से भेंट की। बिक्रम सिंह ने केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया कि राज्य सरकार ने जिला कांगड़ा के अन्तर्गत परागपुर गांव में इंडोर स्पोर्ट्स हॉल के निर्माण की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट प्रस्तुत की है। उन्होंने किरण रिजिजू से इस कार्य के लिए मंत्रालय से शीघ्र स्वीकृति प्रदान करवाने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि परागपुर गांव की अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान है और यहां प्रतिवर्ष बहुत से पर्यटक आते हैं। इस गंतव्य की महत्त्ता के दृष्टिगत परागपुर गांव में इंडोर स्टेडियम का निर्माण आवश्यक है। केन्द्रीय मंत्री ने बिक्रम सिंह को हर सम्भव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

उद्योग मंत्री ने पीयूष गोयल का जताया आभार

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here