काला सच सामने आने पर तिलमिलाए सुधीर शर्माः पठानिया

38
भवानी सिंह पठानिया ने कहा कि धर्मशाला की जनता उनका सच जान चुकी है और अब वह पूरी तरह से बौखलाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बेनामी सौदों की जांच कर रही है और जल्द ही प्रदेश की जनता के सामने सभी साक्ष्य रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने पिछले वर्ष आई आपदा के दौरान अपनी जमा पूंजी से 51 लाख रुपये आपदा प्रभावितों के लिए दिए, जो पूरे देश के सामने एक अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ईमानदारी और सच्चे मन से प्रदेश एवं प्रदेश के लोगों के उत्थान के लिए काम कर रहे हैं। यही नहीं जब वे दो महीने के लिए बीमार हुए, तब भी प्रदेश के विकास के लिए योजनाएं बनाते रहे और आर्थिक संसाधनों में बढ़ौतरी के उपाय ढूंढते रहे। उनके अथक प्रयासों का ही नतीजा है कि एक वर्ष में हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति में 20 प्रतिशत का सुधार आया है और राज्य सरकार ने 2200 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया है।
योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष ने कहा कि सुधीर शर्मा कल तक कांग्रेस पार्टी को अपनी मां का दर्जा देते रहे लेकिन उन्होंने पैसों के लिए अपनी मां का ही सौदा कर दिया। आज वह महिला विरोधी, युवा विरोधी और हिमाचल विरोधी भाजपा की गोद में बैठकर कांग्रेस नेताओं पर बेबुनियाद आरोप लगा  रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here