यहां पर भाजपा का सूफड़ा साफ, स्वास्थ्य मंत्री हारे, कांग्रेस का परचम

309

सोलन, 8 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में भारतीय जनता पार्टी का सूफड़ा साफ हो गया है। यहां की पांचों विधानसभा सीटों में से चार पर कांग्रेस और एक पर निर्दलीय प्रत्याशी ने विजय हासिल की है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने नतीजे घोषित करते हुए बताया कि 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी संजय अवस्थी, 51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय के.एल. ठाकुर, 52-दून विधानसभा क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राम कुमार, 53-सोलन (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल और 54-कसौली (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी विनोद सुल्लतानपुरी ने जीत हासिल की है।
अर्की
50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में ई.वी.एम तथा पोस्टल बैलेट के कुल 73870 मतों में से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संजय अवस्थी को 30897, निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र को 26075 मत प्राप्त हुए, भाजपा के गोविंद राम को 13444, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के जयदेव सिंह को 1747, आम आदमी पार्टी के जीत राम को 316, बहुजन समाज पार्टी के कमलेश को 306, निर्दलीय प्रत्याशी संजय कुमार को 285 तथा नोटा को 466 मत प्राप्त हुए। अर्की विधानसभा क्षेत्र में 334 डाक मत पत्र अस्वीकार कर दिए गए। यहां भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संजय अवस्थी 4822 मतों से विजयी घोषित किए गए।
नालागढ़
51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में ई.वी.एम तथा पोस्टल बैलेट के कुल 75258 मतों में से निर्दलीय प्रत्याशी के.एल. ठाकुर को 33427, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा को 20163 मत प्राप्त हुए, भाजपा के लखविंदर सिंह राणा को 17273, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के जगदीश चंद को 1146, आम आदमी पार्टी के धर्मपाल को 1108, बहुजन समाज पार्टी के पारस बैंस को 555, निर्दलीय प्रत्याशी जगपाल सिंह राणा को 534, स्वाभिमान पार्टी के किशोरी लाल को 305 तथा नोटा को 590 मत प्राप्त हुए। नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 157 डाक मत पत्र अस्वीकार कर दिए गए। यहां निर्दलीय प्रत्याशी के.एल ठाकुर 13,264 मतों से विजयी घोषित किए गए।
दून
52-दून विधानसभा क्षेत्र में ई.वी.एम तथा पोस्टल बैलेट के कुल 61906 मतों में से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राम कुमार को 32038, भाजपा के परमजीत सिंह पम्मी को 25227 मत प्राप्त हुए, निर्दलीय प्रत्याशी देश राज चौहान को 1895, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के बलवंत सिंह को 1425, आम आदमी पार्टी के स्वर्ण सिंह सैनी को 659, बहुजन समाज पार्टी के नागेन्द्र चंद को 276 तथा नोटा को 224 मत प्राप्त हुए। दून विधानसभा क्षेत्र में 162 डाक मत पत्र अस्वीकार कर दिए गए। यहां भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रत्याशी राम कुमार 6811 मतों से विजयी घोषित किए गए।
सोलन
53-सोलन (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र में ई.वी.एम तथा पोस्टल बैलेट के कुल 58675 मतों में से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के धनी राम शांडिल को 30089, भाजपा के राजेश कश्यप को 26231 मत प्राप्त हुए, आम आदमी पार्टी की अंजू को 1108, बहुजन समाज पार्टी के राजेंद्र को 323 तथा नोटा को 634 मत प्राप्त हुए। सोलन विधानसभा क्षेत्र में 290 डाक मत पत्र अस्वीकार कर दिए गए। यहां भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के धनी राम शांडिल 3858 मतों से विजयी घोषित किए गए।
कसौली
54-कसौली (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र में ई.वी.एम तथा पोस्टल बैलेट के कुल 54341 मतों में से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी को 28200, भाजपा के डॉ. राजीव सैजल को 21432 मत प्राप्त हुए, आम आदमी पार्टी के हरमेल सिंह को 1809, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के राजीव कुमार कोंडल को 1677, निर्दलीय प्रत्याशी ओम प्रकाश को 331, हिमाचल जनक्रांति पार्टी के राजेंद्र को 211, बहुजन समाज पार्टी के राम रत्न को 117 तथा नोटा को 348 मत प्राप्त हुए। कसौली विधानसभा क्षेत्र में 216 डाक मत पत्र अस्वीकार कर दिए गए। यहां भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी 6768 मतों से विजयी घोषित किए गए।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल को पिछले दो विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी से कड़ी टक्कर मिली थी। डॉ. राजीव सैजल 2012 के विधानसभा चुनाव में सिर्फ 24 वोट से जीते थे। जबकि 2017 में वे 442 वोट से जीतने में कामयाब रहे। इस बार के चुनाव में एक बार फिर यह दोनों प्रतिद्वंदी आमने-सामने थे। जहां पर विनोद सुल्तानपुरी ने डॉ. राजीव सैजल को बुरी तरह से पटखनी दी।

विधानसभा चुनाव परिणामों के लिए मीडिया केंद्र स्थापित

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here