सीएम ने वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर शोक व्यक्त किया

186

शिमला, 20 मई। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनके प्रधान सलाहाकार (मीडिया) नरेश चौहान ने आज मंडी जिले के वरिष्ठ पत्रकार हेमकांत कात्यायन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। कात्यान का मंडी में गत रात्रि निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि हेमकांत कात्यायन ने पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में उच्च मानक स्थापित किए। मुख्यमंत्री ईश्वर से दिव्यगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
वहीं, नरेश चौहान ने कहा कि हेमकांत कात्यायन ने विकासात्मक पत्रकारिता को नई दिशा दी। उनके आदर्श युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

वनों में सूखे पेड़ों को चिन्हित करने की प्रक्रिया समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here