सीएम ने ओमन चांडी के निधन पर शोक व्यक्त किया

177

शिमला, 18 जुलाई। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनका आज सुबह 79 वर्ष की आयु में बेंगलूरु में निधन हो गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ओमन चांडी दो बार केरल के मुख्यमंत्री रहे और उनके मुख्यमंत्रित्व में केरल राज्य ने आशातीत प्रगति की है। उन्होंने कहा कि केरल के विकास में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

पैदल सचिवालय पहुंचे मुख्यमंत्री, छात्रों से हुए रू-ब-रू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here