राज्यपाल ने आशा मालवीय को सम्मानित किया

152

शिमला, 19 जुलाई। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन में साइकलिस्ट आशा मालवीय को सम्मानित किया जो साइकिल पर भारत भ्रमण कर रही हैं। राज्यपाल ने उन्हें इस अभियान की सफलता के लिए शुभकामना दी।
राज्यपाल ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनका यह अभियान महिला सशक्तिकरण तथा सुरक्षा के उद्देश्य से आरम्भ किया गया है।
आशा मालवीय मध्यप्रदेश से संबंध रखती हैं और उन्होंने एक खिलाड़ी एवं पर्वतारोही के रूप में अपनी विशेष पहचान बनाई है। उनकी यह साइकिल यात्रा मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर 2022 को भोपाल से आरंभ हुई थी और इसका समापन स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में होगा। इस अभियान के दौरान वह देश के 28 राज्यों में कुल 25 हजार किलोमीटर की दूरी तय करेंगी। अभी तक उन्होंने 24 राज्यों में 20 हजार किलोमीटर की दूरी तय कर ली है तथा हिमाचल उनकी यात्रा का 25वां प्रदेश है।

शिक्षा विभाग को 31 अगस्त तक डिजिटाइज करने का लक्ष्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here