सीएम ने शिलाई हादसे पर शोक व्यक्त किया

254

शिमला, 29 अगस्त। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज सिरमौर जिले के शिलाई विकास खंड के अंतर्गत् रोनहाट-हरिपुरधार सड़क पर जरवा जुनेली गांव के निकट हुई एक वाहन दुर्घटना पर दुःख व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में चार लोगों का निधन और एक व्यक्ति घायल हो गया है।
उन्होंने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान करने और घायल को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने घायल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

जनसेवा के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाए परिवीक्षाधीन अधिकारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here