‘भारत के नाम से घमंडिया विपक्ष की आपत्ति औचित्यहीन‘

165

शिमला, 6 सितंबर। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इंडिया की जगह भारत लिखने पर घमंडिया विपक्ष के द्वारा अनावश्यक शोर-शराबा करने पर विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विपक्ष मुद्दा विहीन है और औचित्यहीन बातें कर रहा है। विपक्ष के लोग सिर्फ हर काम के लिए सरकार की आलोचना कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करने में घमंडिया गठबंधन देश की जन भावना का भी सम्मान नहीं कर रही है। भारत हमारे देश का आदिकाल से नाम है। हजारों वर्षों की परंपरा में इसका स्पष्ट उल्लेख मिलता है। नेता प्रतिपक्ष ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह बात कही।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हमारे देश का नाम भारत था। हमारे देश का नाम हमारी सांस्कृतिक पहचान हैं, हमारी विरासत का अभिन्न हिस्सा है। भारत सरकार द्वारा ‘इंडिया’ की जगह ‘भारत’ लिखने पर घमंडिया गठबंधन का विरोध औचित्यविहीन और तर्कहीन हैं। उन्होंने कहा सरकार का यह कदम स्वागत योग्य है। यह हर्ष का विषय है। देश के विभिन्न हिस्सों से ऐसी मांगे पहले से उठ रही थी। जिस पर सरकार ने कदम आगे बढ़ाया है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा पिछले नौ सालों में विकास के ऐतिहासिक काम किए हैं। पारदर्शिता के साथ भ्रष्टाचार रहित सरकार चलाकार देश को आज दुनिया की अग्रणी देशों में भारत को स्थापित किया है। इसलिए विपक्ष के पास सरकार के विरुद्ध आवाज उठाने का एक भी मुद्दा नहीं है। इसीलिए एक-दूसरे को फूटी आंखों ना सुहाने वाले नेता द्वारा एक-साथ मिलकर सिर्फ नरेंद्र मोदी के विरोध की राजनीति की जा रही है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि देश के लोग सब जानते हैं। आने वाले लोकसभा के चुनावों में देश के लोग घमंडिया गठबंधन को जवाब देंगे। एनडीए गठबंधन पिछली बार से भी ज्यादा सीटों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को दुनिया की तीन बड़ी अर्थव्यस्था में स्थापित करेगा।
सेब बागवान के खिलाफ कार्रवाई राजनैतिक भावना से प्रेरित
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बारिश के बाद सड़के बंद होने की वजह से रोहड़ू के बलासन निवासी बागवान यशवंत के द्वारा अपने सेब को फेंकने के मामले में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा एक लाख का जुर्माना लगाने के फैसले को अमानवीय और राजनैतिक भावना से प्रेरित करार दिया है। उन्होंने कहा कि आपदा में नुकसान उठा चुके बागवान के लिए यह कार्रवाई किसी प्रकार से औचित्यपूर्ण नहीं हो सकती है। सड़कें बंद होने की वजह से उतारे गए सेब सड़ रहे थे, जिसकी वजह से मजबूर होकर उसे अपना सेब बहाना पड़ा। सेब फेंकते हुए किसी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया था। जयराम ठाकुर ने कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद सरकार ने बागवान की मदद करने के बजाय थाने बुलवाकर डराया-धमकाया अब जुर्माना लगा रही है। उन्होंने एक बागवान को सिर्फ इसलिए निशाने पर लिया जा रहा है क्योंकि उसके वीडियो से सरकार की झूठी छवि की पोल खुल गई थी। हम बागवानों-किसानों के साथ सरकार की इस तरह की तानाशाही को नहीं चलने देंगे।

विभागीय परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 से

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here