हादसाः घूमने आया था परिवार, गोविंद सागर में गिरी अनियंत्रित कार, एक की मौत

752
photo source: social media

ऊना, 6 मार्च। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में कार के गोविंद सागर झील में गिरने से एक युवक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। घायलों को बंगाणा से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीडि़त परिवार गोविंद सागर झील में घूमने आया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा रविवार सुबह उपमंडल बंगाणा के तहत लठियानी के गोविंद सागर झील में हुआ। कार में हमीरपुर जिले के बड़सर के मैहरे निवासी सुरेश कुमार के पुत्र विकास और विशाल सवार थे। कार में विशाल की पत्नी काजल भी थी। तीनों गोविंद सागर झील में घूमने आए थे। कार विशाल चला रहा था और विकास उसके साथ की सीट पर बैठा था। तभी कार अनियंत्रित होकर 100 फीट नीचे झील में जा गिरी। चालक की तरफ का दरवाजा खुल जाने से विशाल किनारे पर गिर गया। पिछली सीट पर बैठी काजल भी दरवाज खुल जाने की वजह से बच गई। विकास सीट बेल्ट बंधी होने की वजह से पानी से बाहर नहीं निकल पाया और उसकी मौत हो गई। मछुआरों ने कार को झील में गिरता देख शोर मचा दिया और पुलिस को भी सूचित कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से विशाल और काजल को सुरक्षित निकाल लिया गया। दोनों को चोटें लगी हुई थीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

रसोई घर में लगी आग, झुलसने से महिला की मौत

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here