राज्यपाल ने एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

408

शिमला, 6 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज राजभवन से प्रदेश रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से दो एंबुलेंसों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। राष्ट्रीय रेडक्रॉस प्रबंधन समिति की सदस्य तथा प्रदेश रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्ष डॉ. साधना ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थी।
राज्यपाल एवं प्रदेश रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष ने कहा कि रेडक्रॉस पीडि़त मानवता को राहत पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस के माध्यम से समाज के कमजोर और वंचित वर्ग की सहायता के लिए प्रदेश में विभिन्न गतिविधियां आयोजित करवाई जा रही है।
इन दो एंबुलंेसों में से एक बेसिक लाइफ स्पोर्ट एंबुलेंस मंडी जिले तथा दूसरी एडवांस लाइफ स्पोर्ट एंबुलेंस राज्य रेडक्रॉस द्वारा संचालित की जाएगी। यह एंबुलेंस वाहन राष्ट्रीय रेडक्रॉस सोसायटी, नई दिल्ली द्वारा प्रदेश रेडक्रॉस को प्रदान किए गए हैं। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव विवेक भाटिया भी उपस्थित थे।

कांगड़ा चाय को शीघ्र मिल सकता है यूरोपीय संघ का जीआई टैग

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here