थाने के सामने कैंटर ने महिला दरोगा को रौंदा, चालक गिरफ्तार

396

चंपावत, 22 जून। उत्तराखंड के चंपावत में एक कैंटर ने थाने के सामने महिला दरोगा (उपनिरीक्षक ) को टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कैंटर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर लगभग ढाई बजे बनबसा थाने में विशेष श्रेणी दरोगा पद पर तैनात विजयलक्ष्मी (59) पत्नी श्याम राम ड्यूटी के बाद अपने घर फागपुर बनबसा को जाने के लिए निकली थी। तभी खटीमा की ओर से आ रहे कैंटर (यूके 05 सीए 1535) ने थाना गेट के सामने विजयलक्ष्मी को टक्कर मार दी। टक्कर में गंभीर रूप से घायल विजयलक्ष्मी को साथी कर्मी तुरंत टनकपुर उप जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मौके पर ही कैंटर चालक पप्पू राम पुत्र जयराम निवासी गुमदेश लोहाघाट को गिरफ्तार कर लिया। कैंटर में अनाज की बोरियां लदी हुई थी। कैंटर ने इससे पूर्व यूके 06 एजेड 2703 डिजायर कार, यूके 03 बी 7192 अर्टिगा कार, यूके 03बी 0428 स्कूटी, यूके 06आर 0297 बाइक, यूके 03 5410 चीता बाइक, टीएन65 एवी 5691 को भी टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त किया था।
एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि इस दुखद हादसे में हमने अपने एक साथी का खो दिया है। उन्होंने बताया कि विजयलक्ष्मी दिसंबर में ही सेवानिवृत्त होने वाली थी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

ट्रक की टक्कर से कार के परखच्चे उड़े, बिलग्राम शरीफ जा रहे पांच युवकों की मौत

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here