आखिर भाजपा की नजर में राष्ट्रवाद की परिभाषा क्या है? देशभक्ति क्या है?

206

उत्तराखंड के इतिहास में यह भी तो पढ़ाना चाहिए कि टिहरी का राजा अंग्रेजों का गुलाम था। जनता पर घोर अत्याचार करता था। भारत 1947 में आजाद हो गया था लेकिन टिहरी के राजा ने भारत से अलग अपनी अंतरिम सरकार बना ली थी। सरदार पटेल के डर से 1948 में टिहरी नरेश ने हथियार डाले। अंग्रेजों के पिट्ठू और श्रीदेव सुमन के हत्यारे राजा के वंशजों को भाजपा संसद में भेजने का काम कर रही है। बार-बार टिहरी राजवंश के नुमाइंदे को देश की सबसे बड़ी पंचायत यानी संसद में पहुंचाया जाता है। मुगल हटा दो, तो कम से कम देशद्रोही हिन्दू राजाओं का इतिहास तो पढ़ाओ। क्या श्रीदेव सुमन की हत्या कर भीलंगना में फेंकने वाले टिहरी का राजा देशभक्त था? यदि नहीं तो उसके वंश को भाजपा क्या राष्ट्रवादी मानती है?
[वरिष्‍ठ पत्रकार गुणानंद जखमोला की फेसबुक वॉल से साभार]

दून में साहित्य साधना की खिली ‘फुलवारी‘

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here