श्रीनगर, 29 जनवरी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज यहां लाल चौक पर तिरंगा लहराया। इस दौरान उनके साथ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू भी मौजूद थे। लाल चौक पर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल पदयात्री, बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता और स्थानीय निवासी भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि 130 करोड़ भारतीयों के दिल की इच्छा को राहुल गांधी ने आज भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से पूरा किया और लाल चौक में तिरंगा फहराया।