‘कांग्रेस संगठन में भी आधी आबादी की 40 फीसदी भागीदारी सुनिश्चित करें प्रियंका गांधी’

745

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और एडवोकेट सीमा जोशी ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने की घोषणा प्रियंका गांधी का आधी आबादी के सशक्तिकरण के लिए उठाया गया सराहनीय कदम है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (दिल्ली) की सदस्य और एडवोकेट सीमा जोशी ने कहा कि प्रियंका गांधी अपने पिता स्वर्गीय राजीव गांधी के नक्शेकदम पर चल रही हैं। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के कार्यकाल में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पंचायत और नगर निगम में 33 फीसदी आरक्षण किया गया था। सीमा जोशी ने कहा कि प्रियंका गांधी आधी आबादी के सशक्तिकरण के लिए अपने पिता की तरह इसे कांग्रेस पार्टी के भीतर हर स्तर पर क्रियान्वित करें। संगठन में 40 फीसदी भागीदारी महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ-साथ एक मिसाल भी बन जाएगी।
सीमा जोशी ने प्रियंका गांधी से अनुरोध करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के संगठन में भी 40 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए जाएं। किसी भी को कमेटी तब तक पास न किया जाए जब तक उसमें 40 फीसदी महिलाओं की भागीदारी न हो। ये वार्ड स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की हो। 40 फीसदी भागीदारी के साथ महिलाएं तो सशक्त होंगी और साथ में संगठन भी। जिसके बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस विश्व का पहला ऐसा राजनैतिक दल बन जाएगा, जिसमें हर स्तर पर 40 फीसदी महिलाओं के लिए जगह होगी।
सीमा जोशी ने कहा कि प्रियंका गांधी का ये कदम आने वाले सालों में न सिर्फ संगठन के लिए लाभकारी होगा, बल्कि इससे महिलाएं भी लाभान्वित होगी। सीमा जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में इंटरनल चुनाव की प्रकिया 1 नवंबर से आरंभ हो रही है, इसमें भी महिलाओं को 40 फीसदी की भागीदारी मिले।
सीमा जोशी ने प्रियंका गांधी से मांग की कि कांग्रेसशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियो को निर्देश दिए जाएं कि वे मनोनित होने वाले पदों पर 40 फीसदी महिलाओं को उनकी योग्यतानुसार नियुक्ति दें।

तो आज से सूचना आयोग हो जाएगा ठप?

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here