रूमित सिंह बने राष्ट्रीय महासचिव व हिमाचल प्रभारी, ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष

660

नई दिल्ली, 4 जून। अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा ने रूमित सिंह ठाकुर को राष्ट्रीय महासचिव और हिमाचल प्रदेश का प्रभारी नियुक्ति किया है। इसके साथ ही मदन ठाकुर को हिमाचल प्रदेश का नया अध्यक्ष बनाया गया है। अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने इनकी नियुक्ति को मंजूरी दी।
प्रखर समाजिक कार्यकर्ता एवं आंदोलनकारी रूमित हिमाचल प्रदेश के सोलन निवासी और देव भूमि क्षत्रिय संगठन के नेता इंद्र सिंह ठाकुर के पुत्र हैं। वहीं, मदन ठाकुर देव भूमि क्षत्रिय संगठन के नेता हैं।
मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शशि रंजन सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. राम किशोर चौधरी, युवा राष्ट्रीय महासचिव कुणाल सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल, उपाध्यक्ष गिरीश शर्मा, महासचिव नरेश मानव दिल्ली हरियाणा प्रभारी, महासचिव बलिराम शर्मा झारखंड प्रदेश प्रभारी, महासचिव चंद्रभानू सिंह पूर्वांचल प्रदेश प्रभारी, महासचिव आशुतोष राय उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी, महासचिव शिव सिंह परिहार मध्य प्रदेश प्रभारी, महासचिव राजीव शुक्ला बिहार प्रदेश प्रभारी, महासचिव सुशील गणेशिया राजस्थान प्रदेश प्रभारी एवं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संजीव सिंह बिल्टू, मध्यप्रदेश अध्यक्ष आनंद सिंह भदौरिया, बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर अमरेश श्रीवास्तव, पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर सुनील पाठक और राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा ने दोनों को शुभकामना दी।
अखिल भारतीय सवर्ण युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव एवं दिल्ली प्रदेश प्रभारी अमर कुमार सिंह ने दोनों को शुभकामना देते हुए उम्मीद जताई कि वे हिमाचल में सवर्ण आयोग के गठन के लिए सरकार से पुरजोर मांग करेंगे।

Video: हाथ नी मलाणा, न बंदणे पैर… दूर ते ही करनी राम-राम…. चाचा-भतीजा ने….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here