भारत को महान से पहले मजबूत देश बनने की जरूरत

668

नई दिल्ली, 7 जून। अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कहा कि आज भारत को महान बनाने से पहले मजबूत देश बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जब तक देश मजबूत नहीं बनेगा तब तक मोहम्मद गोरी जैसे आक्रामक देश की संप्रभुता को चुनौती देते रहेंगे।
महान हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 855वीं जयंती पर संदेश देते हुए संजीव कुमार सिंह ने कहा कि भारत की सभ्यता और संस्कृति में महान बनने को ही सबसे सर्वोत्तम उपलब्धि बताया जाता है। उन्होंने कहा कि पृथ्वीराज चौहान महान योद्धा थे। राजा दशरथ के बाद वे ही शब्दभेदी बाण चलाने में निपुण थे। महान योद्धा होने के साथ-साथ उनका दिल भी बहुत उदार था। उन्होंने विदेशी आक्रमणकारी मोहम्मद गौरी को 16 बार परास्त करने के बाद भी बाइज्जत छोड़ दिया। परंतु गौरी ने 17वीं बार जीत हासिल करने के बाद महान सम्राट के साथ जो किया वो सभी का विदित है। संजीव कुमार ने गौरी को छोडना एक ऐतिहासिक भूल थी। इसी तरह की भूल बांग्लादेश को अलग देश बनाते समय 90 हजार पाकिस्तान को छोड़ देन की की गई थी। ऐसी भूलों को आज भारत भुगत रहा है। इसलिए देश को महान बनाने की जगह मजबूत भारत बनाने की आज के राजनेताओं में सोच होनी चाहिए। तभी देश आतंकवाद, नक्सलवाद जैसी समस्याओं से निजात पा सकेगा।

21 जून से सबको मुफ्त टीका, निजी अस्पतालों मे 150 काः मोदी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here