भाजपा नेता बौखलाहट में आकर मुख्यमंत्री के खिलाफ कर रहे बयानबाजी

218

भाजपा नेता बौखलाहट में आकर मुख्यमंत्री के खिलाफ कर रहे बयानबाजी: पुनीत मल्ली

धर्मशाला(कांगड़ा), 24 फरवरी। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव पुनीत मल्ली ने कहा है कि भाजपा नेता बौखलाहट में आकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम सहित भाजपा नेता मुख्यमंत्री की लोकप्रियता से घबरा गए हैं। उन्होंने कहा कि बिना बजट के चुनाव के अंतिम समय में पूर्व भाजपा सरकार द्वारा जो संस्थान खोले गए वे जनता के वोट बैंक को हड़पने के लिए खोले गए।

उन्‍होंने कहा कि चुनावी लाभ लेने के लिए खोले गए इन संस्थानों के लिए न तो भवन था न ही अधिकारी, कर्मचारी व अध्यापक। उन्होंने भाजपा द्वारा शुरु किए गए हस्ताक्षर अभियान पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा नेता खुद इसमें हस्ताक्षर कर जनता के बीच एक ड्रामेबाजी कर कर रहे हैं, जिसका भाजपा को कोई लाभ मिलने वाला नहीं। पुनीत मल्ली ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पहले ही कहा है कि जहां पर जरुरत होगी संस्थानों को बजट के साथ खोला जाएगा ताकि जनता को भी पूरा लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि भाजपा को केंद्र की मोदी सरकार से पूछना चाहिए कि महंगाई कब रुकेगी, पेट्रोल डीजल की कीमतें कब कम होंगी, मोदी ने युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी वे रोजगार कब मिलेगा, जनता के खाते में कब 15-15 लाख आएंगे। गरीब जनता को न्याय कब मिलेगा। पुनीत मल्ली ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार होने के बाबजूद भी प्रदेश में रही पूर्व भाजपा सरकार जनता के हितों की रक्षा करने में असमर्थ रही। पुनीत मल्ली ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार अपने पिछले पांच साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार में डूबी रही। युवाओं के साथ रोजगार के नाम पर कई घोटाले किए गए। पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला और कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के पेपर लीक मामले सबके सामने हैं।

उन्‍होंने कहा कि भाजपा प्रदेश को कंगाल कर सता से बाहर हो गई है। जो पैसा जनता के विकास योजनाओं पर लगना चाहिए था वो भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उनके मंत्रियों ने अपने ऊपर खर्च किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here