मंडीः रंगड़ों ने 4 को बुरी तरह से काटा, दो गंभीर

532
घायलों का उपचार करते स्वास्थ्यकर्मी।

मंडी, 11 मई (मुरारी शर्मा)। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की बल्ह घाटी के कठयाहल गांव में रंगडों ने चार लोगों को बुरी तरह से काट लिया। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कठयाहल गांव के निवासी मनीराम, मुनीलाल, सुरेश कुमार और श्यामलाल अपने खेतों में काम कर रहे थे। इस दौरान रंगडों ने चारों पर हमला कर दिया। रंगड़ों के बुरी तरह से काटने से वे चीखते-चिल्लाते भागने लगे। उनकी आवाजें सुनकर आसपास काम कर रहे अन्य ग्रामीण वहां पहुंचे।

बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी को जैसे ही इसकी जानकारी पहुंची और वे भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद वे चारों को क्षेत्रीय अस्पताल मंडी उपचार ले गए। वहां पर चारों का इलाज किया गया। मुनी लाल और मनी राम की हालत खतरे से बाहर है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, सुरेश कुमार और श्यामलाल की हालत गंभीर बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here