शिमला, 8 जून। हिमाचल प्रदेश के उप गुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में राज्य की वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र निर्माण को लेकर शुक्रवार सुबह 11 बजे प्रारंभिक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक उप मुख्यमंत्री के कार्यालय में होगी। प्रदेश सरकार की ओर से इस संबंध में कैबिनेट उप-समिति का गठन किया गया है।
कृषि मंत्री चंद्र कुमार और ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी इसके सदस्य हैं।