हाटी समुदाय ने जताया जयराम का आभार

169

शिमला, 6 अगस्त। हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा मिलने के बाद हाटी समुदाय द्वारा इस संघर्ष के अविस्मरणीय सहयोग देने के लिए जयराम ठाकुर का आभार समारोह शिमला के पीटरहॉफ में आयोजित किया गया। इस समारोह में हाटी समुदाय के लोगों द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत अभिनंदन किया गया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अपने भांजे-भांजियों द्वारा इस तरह का सम्मान पाकर अभिभूत हूं। कई पीढि़यों की लंबे संघर्ष के बाद यह दिन आया है। यह आंदोलन जब शुरू हुआ तो मेरी उम्र दो साल की थी। इस संघर्ष को जिस तरह धैर्य और लोकतांत्रिक तरीके से चलाया गया उसके लिए सभी लोग बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि यह आवश्यक था, इसका लाभ हमारे हाटी भांजे-भांजियों को मिलेगा। इस उपलब्धि के लिए मैं अपने सभी हाटी भांजे-भांजियों को बधाई और शुभकामना देता हूं। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि जयराम ठाकुर के प्रयासों और केंद्रीय नेतृत्व की वजह से यह दिन आया है। जयराम ठाकुर सिरमौर के मामा हैं। इस बार भांजे पूरा सहयोग देकर सिरमौर में रिकॉर्ड बनाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी के कल्याण के लिए संकल्पित है। शिमला के सांसद सुरेश कश्यप ने हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा मिलने पर बधाई दी।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि यह लड़ाई आसान नहीं थी। इसके लिए काफी तैयारी करनी पड़ी, सारी तकनीकी बाधाओं को हल करने के बाद मैं गृहमंत्री अमित शाह से मिला और उन्होंने सीधे और सरल शब्दों में हां कह दिया। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री जो कहते हैं वह करते हैं। आज वह दिन आ गया है। उन्होंने कहा कि इस बिल को कानून बनाने में सहयोग देने वाले सभी संसद सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, शिमला के सांसद सुरेश कश्यप का भी मैं विशेष आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि एक जैसी सामाजिक-आर्थिक-भौगोलिक स्थितियों के बाद जौनसार बाबर को जनजातीय दर्जा 55 साल पहले मिल गया था लेकिन हाटी समुदाय रह गया था। तब से यह मांग एक जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ रही थी। अब यह पूरी हुई।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने हाटी जनजातीय दर्जा देने पर कई सवाल उठा रहे थे और कह रहे थे कि यह आसान नहीं होगा लेकिन जब यह कानून राज्यसभा में आया तो कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लीकार्जुन खड़गे ने भी इसका विरोध नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आभार प्रकट करने दिल्ली जाएंगे। नेता प्रतिपक्ष ने हाटी समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि जल्दी ही आपका मामा सिरमौर भी आएगा।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस लड़ाई को आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हाटी के बेटे कहे जाने वाले बलदेव तोमर इस बार बहुत थोड़े अंतराल से विधानसभा पहुंचने से चूक गए। यदि सिरमौर ने पूरा-पूरा साथ दिया होता तो आज प्रदेश की राजनैतिक स्थितियां भी कुछ और होती। उन्होंने कहा कि यह भावनात्मक मसला था, इसे राजनैतिक लाभ हानि के हिसाब से हम नहीं देखते हैं। हमने अपना वादा निभा दिया है और अब हमारे भांजे-भांजियों की बारी है। उन्होंने कहा यह पीढि़यों की लड़ाई थी और यह कानून भी पीढि़यों के लिए है। जैसे लोग सामाजिक सौहार्द के साथ रह रहे थे, उसी तरह से आगे भी रहें। हम प्रदेश के हर वर्ग के हितों की आवाज उठाते रहेंगे। इस मौके ऊपर उनके साथ हाटी संघर्ष समिति के लोगों के साथ शिमला के सांसद सुरेश कश्यप, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, पावंटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी और पच्छाद विधायक रीना कश्यप भी मौजूद थीं।

मुख्यमंत्री ने बांश्टू को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here