अब एनएच 5 पर इतने समय तक होगी वाहनों की आवाजाही

270
file photo source: social media

रिकांगपिओ, 18 जनवरी। जिला दंडाधिकारी किन्नौर सुरिंदर सिंह राठौर ने आज आदेश जारी करते हुए बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-05 पर ऊरनी मार्ग (ढांक) से सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही अब सुबह 5 से शाम 8.30 बजे तक हो सकेगी। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होकर आगामी आदेशों तक जारी रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि गत दिनों राष्ट्रीय राजमार्ग 05 पर ऊरनी मार्ग (ढांक) के समीप भू-स्खलन हुआ था जिसके चलते इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही का समय निर्धारित किया गया था। पहले इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही का समय सुबह 6 से शाम 6 बजे तक था, जिसे अब बढ़ाकर प्रातः 5 से शाम 8.30 बजे तक किया गया है।

मास्टर प्लान के तहत किया जाएगा माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर का विस्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here