जय राम ठाकुर ने प्रधानमंत्री को 71वें जन्मदिन पर बधाई दी

488

शिमला, 17 सितंबर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 71वें जन्मदिन पर बधाई दी।
उन्होंने प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनकी दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि उनके सक्षम और गतिशील नेतृत्व में देश प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि मोदी ने देश के लोगों विशेषकर समाज के गरीब वर्गांे के लोगों के उत्थान के लिए विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाएं शुरू की हैं ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवन-यापन कर सकें।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज प्रातः कमला नेहरू अस्पताल शिमला में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मरीजों को फल और मिठाइयां वितरित कीं। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने हिप्र के 50 वर्षों की उपलब्धियों के दस्तावेज बनाने पर बल दिया

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here