मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को जन्मदिन की शुभकामना दी

407

शिमला, 23 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर को आज राजभवन में जन्मदिन पर शुभकामना दी। उन्होंने राज्यपाल की दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री की पत्नी साधना ठाकुर इस अवसर पर उनके साथ उपस्थित थीं। लेडी गवर्नर अनघा आर्लेकर भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्र व प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्यों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी राज्यपाल को दूरभाष पर जन्मदिन की बधाई दी।
इससे पहले राज्यपाल ने प्रातः राजभवन की यज्ञशाला में परिजनों के साथ यज्ञ में भाग लिया तथा राजभवन परिसर में पोपुलर का पौधा रोपित किया। उन्होंने राजभवन के कर्मचारियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर अपना जन्मदिन मनाया।
पुलिस महानिदेशक संजय कुण्डू, प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन अजय श्रीवास्तव, शिमला और नौणी विश्वविद्यालयों के कुलपति तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री और नड्डा ने ब्रजेश्वरी माता मंदिर में पूजा-अर्चना की

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here