अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा

318

पांवटा साहिब/नाहन(सिरमौर), 20 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के राजबन पास अज्ञात वाहन की टक्‍कर में बाइक पर जा रहे एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक की पहचान अमन कुमार (28) निवासी राजबन पांवटा साहिब के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात को पौने ग्‍यारह बजे के करीब यह हादसा हुआ। जैसे ही स्थानीय लोगों ने अज्ञात वाहन की टक्‍कर में युवक को गंभीर हालत में सड़क पर गिरा देखा तो वे उसे सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

अज्ञात वाहन की तलाश के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वहीं पुलिस ने शव का पोस्‍टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here