समर्थकों का उत्साह देख विकास बोले, आप के आगे कोई चुनौती नहीं

366

नई दिल्ली, 17 नवंबर। समर्थकों के उत्साह को देख केशवपुरम वार्ड 64 से प्रत्याशी विकास गोयल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के आगे कोई चुनौती नहीं है। उन्होंने कहा कि हम भारी बहुमत से जीतने जा रहे हैं।
कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा कार्यक्रम में विकास गोयल का बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस मौके पर खुद चांदनी चौक आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष ईश कुमार अरोड़ा भी मौजूद थे। कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उत्साह देख विकास गोयल ने भी उन्हें आश्वासन दिया कि वे उनके विश्वास पर खरे उतरंगे। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि पूरी दिल्ली में आप की लहर है और हम क्लीन स्वीप करते हुए 250 में से 230 सीटें जीतेंगे। उन्होंने कहा कि इस वार्ड से मैं सीटिंग पार्षद रहा हूं, इस वार्ड में केशवपुरम नया क्षेत्र जुड़ा और यहां भी आम आदमी पार्टी के पक्ष में लहर है।

उन्होंने कहा कि पिछले 15 साल के कार्यकाल में भाजपा के पास कहने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है। भाजपा ने पूरी दिल्ली को गंदगी के ढेर में बदल दिया है। निगम में सफाईकर्मियों की भर्ती नहीं की जा रही है और ना ही उन्हें समय पर वेतन दिया जा रहा है। विकास ने आरोप लगाया कि भाजपा ने नगर निगम में भ्रष्टाचार की नई परिभाषा लिखी है। जनता निगम में भाजपा के भ्रष्टचार से त्रस्त हो अब अरविंद केजरीवाल सरकार के मॉडल को अपनाना चाह रही है।

विकास गोयल की जीत के लिए आप कार्यकर्ता लामबंद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here